बहराइच के फखरपुर में सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसा बाइक सवार, मौके पर ही हो गई मौत

राहुल सिंह,(बहराइच/उत्तर प्रदेश)। लखनऊ मार्ग पर खड़े ट्रक में रविवार सुबह एक बाइक सवार युवक पीछे से जा घुसा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर ग्राम पंचायत के मजरा चिकवापुरवा निवासी नसीब अहमद (40) बाइक से रविवार सुबह जा रहा था। हाईवे पर लालपुर मोड़ के निकट एक ट्रक खड़ा था जिसमें पीछे से बाइक सवार जा घुसा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गया। जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।




