बहराइच जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद का सहारनपुर हुआ ट्रांसफर

राहुल सिंह,(उत्तर प्रदेश ब्यूरो)। शासन द्वारा बृहस्पतिवार रात क्षेत्र के गांव पुरैनी निवासी 2018 कैडर के आईएएस दिनेशचंद्र को बहराइच से सहारनपुर का जिलाधिकारी बनाए जाने की घोषणा की। जिसके बाद उनके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। कुछ माह पहले दिनेश चंद को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। 1966 में पुरैनी निवासी ठाकुर शिशुपाल सिंह व ब्रह्मोदेवी के किसान परिवार में जन्मे दिनेशचंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके भतीजे तनुज चौहान बताते हैं कि चाचा दिनेश बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थे। प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में करने के बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई उन्होंने नगीना के हिंदू इंटर कॉलेज से की। बाद में उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए।बहराइच की जनता विदाई समारोह में भावुक होती हुई नजर आई।

1997 में उत्तर प्रदेश सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान पाने वाले दिनेश चंद के प्रशासनिक सेवा की शुरुआत 1997 में हुई जब उन्हें हरिद्वार ( तब उत्तर प्रदेश में था) का उपजिलाधिकारी बनाया गया। बाद में मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ इलाहाबाद, गोरखपुर, अलीगढ़ जैसे जनपदों में एसडीएम, एडीएम व मुख्य विकास अधिकारी के पदों पर कार्य किया। उनके मित्र आमोद कुमार बताते हैं कि दिनेशचंद्र बहराइच के जिलाधिकारी से पहले कानपुर देहात में जिलाधिकारी व गाजियाबाद में नगर आयुक्त के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। हाल ही में 25 जनवरी 2023 को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया है। जबकि इसके पहले वह निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यपाल से कई बार सम्मानित हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button