देश में 500 चोरियों को अंजाम देने वाला सुपर चोर बंटी हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के सुपर चोर बंटी उर्फ देवेंद्र सिंह को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उसे ग्रेटर कैलाश में पिछले दिनों हुई चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कानपुर तक पीछा करते हुए उसे अरेस्ट किया है। डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक बंटी चोर की गिरफ्तारी को लेकर दोपहर 2 बजे आधिकारिक बयान देंगे।

पिछले दिनों साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के 2 घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। इन दोनों ही मामलों में बंटी चोर का नाम आया था। पुलिस ने बताया है कि बंटी के पास चोरी का काफी सामान भी बरामद हुआ है जिसमें 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल फोन और 5 एलसीडी और घर का काफी सामान बरामद हुआ है। दिल्ली के दक्षिण जिले की चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने सुपर चोर बंटी उर्फ देवेंद्र को एक बार फिर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीबन 500 किलोमीटर पीछा कर उसे कानपुर से गिरफ्तार किया है।
बता दें बंटी चोर रिएलिटी शो बिग बॉस में भी शामिल हो चुका है। बिग बॉस के चौथे सीजन में उसे कंटेंस्टेंट के रूप में शामिल किया गया था। अपनी हरकतों की वजह से वह शो में आते ही काफी चर्चित हो गया। शो में एट्री करते ही उसने इतनी ज्यादा हंगामा और दूसरे प्रतियोगियों के साथ बदसलूकी की थी। उसकी हरकतों की वजह से उसे शो के दूसरे दिन ही बिग बॉस के घर से बाहर निकाल दिया गया था।

सुपर चोर बंटी के नाम से मशहूर देवेंद्र सिंह दिल्ली के विकासपुरी का रहने वाला है और कम समय में चोरी की ढेरों वारदातों को अंजाम देने के कारण इसे सुपर चोर कहा जाने लगा। वह लोगों के सामने ही घरों से सामान चोरी करके फरार होने के लिए मशहूर है। बंटी चोर को लेकर फिल्म भी बन चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button