मोटे महादेव पीरनपुर स्थित शिव मंदिर में जिहादी भू माफियाओं ने किया कब्जा, बेदखल कराने हेतु बजरंगियों ने डीएम को दिया ज्ञापन

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर)। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोटे महादेव शिव मंदिर पीरनपुर का जिहादी भू माफियाओं द्वारा मंदिर परिसर सहित तालाबी क्षेत्र को अधिग्रहित किया जा रहा है।जिसकी खबर पाते ही आनन फानन बजरंगी सेना ने अपनी सनातनी धार्मिक अस्मिता को बचाने के लिए डीएम महोदय के नाम एक ज्ञापन पत्र ज्ञापित किया। सैकड़ों बजरंगियों के साथ जिला संयोजक राहुल कुमार अग्निहोत्री द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर डीएम फतेहपुर के नाम मोटे महादेव शिव मंदिर पीरनपुर स्थित मामले का हवाला देते हुए एक ज्ञापन दिया। जिसमें सनातनी धार्मिक अस्मिता को बचाने के लिए सरकार से गुहार लगाई गई है। जिसमें यह भी कहा गया है कि यदि समय रहते सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो बजरंगी सेना धरना प्रदर्शन करने के लिए भी मजबूर हो सकती है । ऐसा कहते हुए अपनी बात को पूरी किया ।

बजरंगियों विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं, दुर्गा वाहिनी की मातृशक्ति का निवेदन है कि सरकार जिले में शांति व्यवस्था बरकरार रखने में, हिंदू धर्म के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकने में, हिन्दू धर्म की आस्था को बचाने में, बजरंगियों की मदद करे। यदि समय रहते जिले की सरकार ने नहीं सुनी तो ऊपर तक अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए धरना प्रदर्शन करना बजरंगियों की मजबूरी हो जाएगी। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल अग्निहोत्री के साथ रज्जन द्विवेदी, अंशुमान बाजपेई, राजेन्द्र कुमार मौर्य,आकाश कुमार रवि गुप्ता,मोनू मिन्टू सोनी रंजीत कुमार अमन कुमार आदित्य कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button