दिल्ली के नंद नगरी में 16 साल की लड़की को उसके दोस्त ने मारी गोली, आरोपी को पकड़ने में जुटी पुलिस

नई दिल्ली।उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार शाम एक 16 वर्षीय लड़की को उसके दोस्त ने गोली मार दी। किशोर को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके दोस्त कासिम ने गोली मारी। घटना के संबंध में पुलिस को रात करीब 8:27 बजे सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल लड़की को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है।

वहीं उत्तर-पूर्वी इलाके के डीसीपी का कहना है कि युवती के कंधे में गोली लगी है। आरोपी की उम्र करीब 19-20 साल है। उसने कहासुनी को लेकर लड़की पर गोली चला दी। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उस पर केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button