फतेहाबाद थाना पुलिस ने कवरेज के दौरान पत्रकार के साथ की अभद्रता, विरोध करने पर की मारपीट

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। मिली जानकारी के अनुसार जिले के फतेहाबाद कस्बा क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।विवाद की सूचना पर सादा वर्दी में फतेहाबाद थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी पीड़ित पक्ष के साथ ही मारपीट करने लगे। इस घटना का एक पत्रकार ने वीडियो बना लिया।पत्रकार के वीडियो बनाने से पुलिसकर्मी बौखला गए। बौखलाए पुलिसकर्मियों ने कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता शरू कर दी।जब पत्रकार ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने पत्रकार के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया। बौखलाए पुलिसकर्मियों का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो पत्रकार को घसीटते हुए थाने ले जाकर अपराधियों की तरह हवालात में बंद कर दिया।पीड़ित पत्रकार ने इस मामले की शिकायत अपर पुलिस आयुक्त पूर्वी जॉन से की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव जोर निवासी रामनिवास वर्मा फास्ट न्यूज़ इंडिया में आगरा ब्यूरो चीफ के पद पर है। शनिवार को कस्बा भदरौली से कस्बा फतेहाबाद में गये लग्न टीका में सम्मिलित होने गए थे। दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।सूचना मिलते ही सादा वर्दी में चीता मोबाइल पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पीड़ित लगुन टीका पक्ष के लोगों के साथ ही मारपीट शुरू कर दी।जिसका मौके पर मौजूद पत्रकार रामनिवास वर्मा ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।वीडियो बनाने से पुलिसकर्मी बौखला गए और पत्रकार रामनिवास के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। विरोध करने पर पत्रकार के साथ मारपीट भी कर दी। औरपत्रकार का मोबाइल भी तोड़ दिया और उसे घसीटते हुए थाने ले जाकर उसे हवालात में बंद कर दिया। वहीं लगुन टीका में पहुंचे लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिसकर्मियों ने पत्रकार को छोड़ दिया।वही पत्रकार पत्रकार ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस आयुक्त पूर्वी जॉन से की है।इस घटना के बाद से मीडिया संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर मीडिया कर्मियों ने अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।




