शर्मनाक! 2 साल के मृत बच्‍चे को गोद में लेकर अंतिम संस्‍कार कराने दर-दर भटकती रही मां

कांकेर,(छत्तीसगढ़)। कांकेर जिले से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। जहां कांकेर थाना इलाके में एक महिला अपने 2 साल के बच्चे के शव का अंतिम संस्‍कार कराने के लिए दो दिन से भटक रही थी। लेकिन इस पीड़ित महिला के सुध लेने वाला कोई नहीं था।जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के मलांजकुडुम निवासी मंशो गावड़े का विवाह 4 साल पहले मुरागांव निवासी लछन गावड़े से हुआ था। पहले बच्चे के जन्म के बाद से ही महिला का स्वास्थ्‍य खराब रहने लगा और सही इलाज न मिलने के कारण महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगी थी।

बताया जा रहा है कि कुछ साल बाद महिला का पति बोरगाड़ी में काम करने के लिए बाहर चला गया और वापस आने के बाद महिला को घर का काम नहीं करने का हवाला देते हुए घर से भगा दिया था। जिसके बाद महिला अपने मायके पहुंची और ग्राम तुमसनार के ईसाईयों के संपर्क में आई और चर्च जाने लगी और कुछ समय बाद अपने मायके वापस लौट गई। जब इसकी जानकारी जब घर वालों को हुई तब घर वालो ने भी महिला को घर से निकाल दिया।

महिला के बच्चे का स्वास्थ्य भी कुछ दिनों से अच्छा नहीं था। जिसके बाद बीते शनिवार सुबह 8 बजे के आस पास बच्चे का मृत्यु हो गई। जिसके बाद महिला अपने मायके वालों के पास भी गई पर परिवार वालों ने उसे अपनाने से मना कर दिया, जिसके बाद से ही महिला मलांजकुडुम जलप्रपात मार्ग के पास बैठी हुई थी। जिसके बाद पास से गुजर रहे लोगों ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस महिला को अपने साथ कांकेर ले गई और महिला के बच्चे का नगर पालिका की टीम की मदद से शहर के मुक्ति धाम में शव को दफन किया गया और महिला को कांकेर सखी वन स्टाप सेंटर में रखा गया है।

कांकेर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना मिली थी कि एक महिला अपने मृत बच्चे को गोद में लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए भटक रही हैं। हमें जानकारी मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचकर बच्चे का अंतिम संस्कार कराया। वहीं, महिला को कांकेर सखी वन स्टाप सेंटर में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button