महिला को डायन बताकर पीटा, कपड़े उतारने को किया मजबूर… गुजरात के मोडासा में तालिबानी घटना

अरवल्ली,(गुजरात)। अरवल्ली से फिर एक प्राचीन मानसिकता दर्शाने वाली घटना सामने आई है। जिले के भिलोडा के गढ़िया गांव में डायन होने के आरोप में महिला के साथ तालिबानी सालूक किया गया। जेठ-जेठानी ने महिला की बुरी तरह से पिटाई की। जानकारी के अनुसार एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर पीटा गया। इतना ही नहीं महिला को चुड़ैल बताकर कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। यह पूरी घटना वीडियो में कैद हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वीडियो क्लिप गढ़िया गांव का है, महिला को उसके परिवार के कुछ महिलाओं और पुरुषों द्वारा घर से बाहर खींच लिया जाता है, जो उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करते हैं और फिर उसकी पिटाई करते हैं। वीडियो में वे पीड़िता को डायन कहते हैं और उसे घर और गांव छोड़ने के लिए कहते हैं।

गांव के सूत्रों ने बताया कि पीड़िता की बड़ी बेटी जब स्कूल से लौटी तो उसने आपातकालीन चिकित्सा सेवा को फोन किया और उसे अस्पताल ले गई। जब उसने अपने देवर और ननंद (जेठ और जेठानी) और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, तो ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कागज पर हस्ताक्षर करा लिए, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की। अरवल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि पुलिस को इस तरह की घटना के बारे में मीडिया से पता चला है। हम पीड़िता की तलाश कर रहे हैं और घटना की जांच कर कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।

अरवल्ली जिला अक्सर अजीबोगरीब घटनाओं के लिए सुर्खियों में रहा आया है। पिछले दिनों ऊंची जाति की लड़की से लव मैरिज करने पर चौधरी समाज के लोगों ने भूतावड़ गांव के 17 परिवारों का जीना मुहाल कर दिया था। उनके स्कूल जाने और दूध की आपूर्ति ठप कर दी थी। इससे पहले 2019 में अरवल्ली जिले की मोडासा तहसील में ही दलित युवक को घोड़े पर चढ़ने पर सवर्णों ने मारपीट की थी और शादी का रुकवा दिया था। 2013 में साबरकांठा जिले के एक बड़े हिस्से को अलग करके अरवल्ली जिला बनाया गया था। इसका मुख्यालय मोडासा में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button