डीटीसी बस में लड़की के सामने किया ‘हस्तमैथुन’

नई दिल्ली। दिल्ली के डीटीसी बस में एक शख्स का लड़की के सामने ‘हस्तमैथुन’ करने का मामला सामने आया है। दिल्ली के रोहिणी इलाके से डीटीसी बस में डीटीसी मार्शल ने एक वीडियो में आरोप लगाया कि रोहिणी इलाके में एक व्यक्ति ने बस में एक लड़की के सामने ‘हस्तमैथुन’ किया। यह घटना मंगलवार की है। लड़की के शोर मचाने पर बस में तैनात मार्शल संदीप चकरा ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बिहार निवासी के रूप में हुई है। उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद वह रोने लगा। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। पुलिस के हवाले से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद उत्तरी रोहिणी पुलिस थाने के एसआई सुमन के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता से उसका बयान दर्ज करने या इस संबंध में कोई शिकायत देने के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि भविष्य में यदि कथित घटना के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो कानून की उचित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जायेगी। डीटीसी बसों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मार्शल की तैनाती की गई है। बस में किसी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर यात्री इनसे संपर्क करते हैं। साथ ही बस में चढ़ने और उतरने वाले लोगों पर मार्शल की नजर रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button