चेन्नई में दिखने लगा है चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का असर, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट; हवाई सेवाएं प्रभावित

चेन्नई,(एजेंसी)। चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का व्यापक असर तमिलनाडु के तटीय इलाकों में दिखाई दे रहा है। आईएमडी की तरफ से तूफान को लेकर ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। राज्य के कई जिलों में शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं और मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। चक्रवाती तूफान मैंडूस 9 दिसंबर की आधी रात को चेन्नई के पास समुद्र तट से गुजर सकता है। इसे देखते हुए तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तूफान के प्रभाव की वजह से शुक्रवार को चेन्नई में मूसलाधार बारिश भी हुई।

चक्रवाती तूफान की वजह से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है साथ ही कई अन्य में देरी हुई है। तूफान ‘मैंडूस’ को देखते हुए, दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने घोषणा की है कि किसी भी तरह की अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए अगर आवश्यक हुआ तो चेन्नई में उपनगरीय ट्रेनों को रद्द या फिर रिशेड्यूल किया जा सकता है। तूफान की वजह से पुडुचेरी में भी सभी स्कूलों और कॉलेजों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी पूरी तरह से तैयार है। एनडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि, ”हमारे अधिकारी एमएफआर, सीएसएसआर, रस्सी बचाव, गहरे पानी में गोताखोरी जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित हैं। हम 24 घंटे ड्यूटी पर हैं और लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे।
छवि

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button