गाजियाबाद जिले को मिले दो नए थाने

गाजियाबाद ब्यूरो। दो नए थानों के लिए 13 सितंबर को मिली मंजूरी के बाद दो महीने से थाने खुलने का इंतजार कर रहे लोगों का आज इंतजार खत्म हो गया। एडीजी राजीव सबरवाल ने वेव सिटी एवं क्रॉसिंग रिपब्लिक दोनों थानों का उद्धाटन कर उद्धघाटन कर जनसेवा को समर्पित किया। इनमें से वेव सिटी थाना देहात क्षेत्र में तो क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने को शहर क्षेत्र में शामिल किया गया है।
जिले से पांच थानों के लिे प्रस्ताव शासन को गया था। काफी समय बाद दो थानों के लिए 13 सितंबर को मंजूरी तो मिल गई लेकिन लोगों को अब तक थाने शुरू होने का इंतजार था। दो महीने बाद आज दोनों थानों को शुरू किया गया। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि दोनों थानों के लिए थाना प्रभारी, अपराध निरीक्षक, दरोगा समेत सीसीटीएनएस के लिए कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल दे दिए गए हैं। जल्द ही पूरी फोर्स तैनात कर दी जाएगी।

वेव सिटी थाना कविनगर और मसूरी थाना क्षेत्र से अलग करके बनाया गया। वेव सिटी थाने में लाल कुआं चौकी, वेव सिटी चौकी, दूधिया पीपल चौकी और डासना चौकी को शामिल किया गया है। जबकि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने को विजयनगर थाने से अलग करके बनाया गया है। इसमें क्रॉसिंग रिपब्लिक चौकी, बाइपास चौकी और जल निगम चौकी का कुछ अलग करके नई चौकी बनाई जाएगी। इसका नाम बहरामपुर चौकी होगा। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है।




