दिवाली की मिठाई से मिले दिल: बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के जवानों ने एक-दूसरे को दी मिठाई, कहा-‘हैप्पी दिवाली’

जैसलमेर,(राजस्थान)। भारत-पाकिस्तान की सरहद पर ईद हो या दीपावली सरहद के रखवालों की ओर से मिठाइयों का आदान-प्रदान होता है। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बेहद खास तस्वीर सामने आई जब दीपावली पर मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। पाकिस्तानी रेंजर ने बीएसएफ के अधिकारियों से इस दौरान हैप्पी दीपावली भी कहा।जैसलमेर-बाड़मेर से लगती भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर को दिवाली के त्योहार की मिठाई BSF के अधिकारियों की ओर से दी गई। वहीं पाकिस्तानी रेंजर ने हैप्पी दीपावली कहकर दीपावली की बधाइयां दीं। पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी भारतीय अधिकारियों को मिठाई देकर बधाई दी।

पाकिस्तानी रेंजर ने कहा- हैप्पी दिवाली

अकसर ही बॉर्डर पर आपसी विवाद या संकट के समय मिठाइयों का आदान-प्रदान रुकते हुए भी देखा गया है। हालांकि, इस बार दीपावली के मौके पर जैसलमेर सरहद पर भारत-पाकिस्तान दोनों देशों ने मिठाइयों का आदान-प्रदान किया। वहीं मिठाई देकर एक-दूसरे का मुंह मीठा भी कराया गया।

जैसलमेर सरहद की ये तस्वीर दिल छू लेगी

बीते 9 मार्च, 2022 को भारतीय मिसाइल तकनीकी खराबी के चलते भारत की तरफ से पाकिस्तानी हवाई सीमा में फायर हो गई थी। इस मामले को भारत सरकार ने भी गंभीरता से लेते हुए हाई लेवल कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए थे। हालांकि इस हादसे से किसी की जान नहीं गई थी। इस मामले में भारत सरकार ने भी स्पष्टीकरण देते हुए साफ कहा था कि सिरसा से एक सुपरसोनिक मिसाइल तकनीकी खराबी की वजह से पाकिस्तान की वायु सीमा में 124 किलोमीटर तक अंदर चली गई थी। उसके बाद से दोनों देशों के रिश्तोंमें कड़वाहट आ गई थी।

सरहद का रिश्ता-कभी खट्टा, कभी मीठा

इसका असर होली के त्योहार पर देखने को मिला था और दोनों देशों की तरफ से मिठाई का आदान-प्रदान भी नहीं हुआ था। लेकिन कुछ समय बाद ईद के मौके पर दोनों देशों ने एक-दूसरे को मिठाई देकर रिश्तों की कड़वाहट को कम किया। वहीं इस बार दीपावली पर सरहद के रखवालों ने एक-दूसरे को मिठाई देकर रिश्तों में मिठास भरी।

बॉर्डर पर दिखी रिश्तों में मिठास की तस्वीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button