गाजियाबाद में 20 दिन तक सिर्फ एक समय आएगा पानी

गाजियाबाद। उत्तराखंड के हरिद्वार से गंगनहर बंद होने के कारण न केवल गाजियाबाद बल्कि गौतमबुद्धनगर और दिल्ली के लोगों को भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। तकरीबन एक महीने तक तीन शहरों के लाखों लोगों को गंगाजल की समस्या झेलनी पड़गी। बृहस्पतिवार को एक वक्त ही गाजियाबाद के लोगों को गंगाजल मिलेगा। नोएडा, ट्रांस हिंडन और सिद्धार्थ विहार को छह अक्टूबर से गंगा जल मिलना पूरी तरह बंद हो जाएगा। मंगलवार रात को हरिद्वार से गंगनहर का पानी रोका गया था। गाजियाबाद में छह अक्टूबर से नगर निगम द्वारा नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। दीपावली पर लोगों को फिर पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा।

यहां पर बता दें कि हर साल गंगनहर की सफाई के लिए हरिद्वार से पानी रोका जाता है। सिंचाई विभाग ने पानी रोकने की आधिकारिक जानकारी जल निगम को दी है। 20 दिन तक गंगनहर बंद रहेगी। हरिद्वार से पानी छोड़ने के बाद 26 अक्टूबर को पानी गाजियाबाद आ जाएगा। गंगनहर बंद होने के बाद पानी स्टाक कर रखा गया था जो केवल बृहस्पतिवार तक चल सकता है।

गाजियाबाद नगर निगम के मुताबिक, जलकल विभाग छह अक्टूबर से नलकूपों से दिन में एक समय पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं कई नलकूप खराब हैं। ऐसी स्थिति पानी आपूर्ति करने में अड़चन आ सकती है। इस पूरे संकट के बाबत जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि जो नलकूप खराब हैं उनको ठीक किया जाएगा। नलकूप से पानी आपूर्ति की जाएगी। यदि किसी स्थान पर पेयजल लाइन में फाल्ट है तो उसे ठीक किया जाएगा।

जल निगम के अवर अभियंता प्रदीप गर्ग ने बताया कि प्रताप विहार में गंगाजल के दो गंगाजल प्लांट है। 100 क्यूसेक प्लांट से 80 नोएडा, 15 इंदिरापुरम, पांच क्यूसेक सिद्धार्थ विहार को गंगाजल मिलता है। जबकि 50 क्यूसेक प्लांट से 23 वसुंधरा, 20 नोएडा और सात क्यूसेक गंगाजल इंदिरापुरम को मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button