केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ0 जनरल वी0के0 सिंह द्वारा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज का किया गया शुभारंभ

गाजियाबाद ब्यूरो। गाजियाबाद जिला उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जिलों में से एक है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां का रेलवे स्टेशन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, इसी को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण का कार्य चलता रहता है। इसी क्रम में गाजियाबाद से सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ0 जनरल वी0के0 सिंह द्वारा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज का शुभारंभ किया गया। यह इस रेलवे स्टेशन का तीसरा फुटओवर ब्रिज है जो कुल 135 मीटर लंबा फूट ओवर ब्रिज है जो की 06 मीटर चौड़ा है। इसे बनाने में कुल 8.70 करोड़ की लागत आई है। यह फुट ओवर ब्रिज गाजियाबाद शहर को विजयनगर से जोड़ता है। इसकी खासियत है कि इसके दोनों तरफ रैंप की व्यवस्था की गई है जिससे कि बुजुर्ग और विकलांग लोग आसानी से एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच सके। इसको बनाने का कार्य सन 2018 में दिसंबर माह से शुरू किया गया था जो कि अब जाकर यह आम जनता के लिए खोल दिया गया।




