महिला का दावा, लड़की ने लड़का बनकर की उससे शादी, संभोग के दौरान इस्तेमाल करती थी भेदक उपकरण

इंडोनेशिया से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के जांबी की रहने वाली एक महिला को शादी के 10 महीने बाद पता चला कि उसका पति असल में एक लड़की है। पति की सच्चाई का पता चलने के बाद महिला ने उसके खिलाफ जांबी जिला न्यायालय में मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गयी। खुद को सुर्खियों में आता देखकर महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये लोगों को अपनी कहानी बताने का फैसला किया। महिला की कहानी सुनकर सोशल मीडिया यूजर काफी हैरान है।

सोशल मीडिया पोस्ट में महिला ने बताया कि वह मई 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिये अपने पति से मिली थी। उसके पति ने उसे बताया था कि वह हाल ही में इस्लाम में परिवर्तित हुआ है और एक पत्नी की तलाश कर रहा है। मिलने के तीन महीने बाद उन्होंने निकाह सिरी व्यवस्था के तहत शादी (ऐसी शादी जिसे धर्म द्वारा मान्यता प्राप्त है लेकिन राज्य द्वारा नहीं) के बंधन में बंध गए, क्योंकि दूल्हे के पास राज्य में शादी करने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। महिला ने आगे बताया कि शादी के कुछ महीनों तक वह अपने पति के साथ अपने माता-पिता के घर में रही। इस दौरान उसके माता-पिता को उसके पति पर शक हुआ, क्योंकि वह उन्हें यूएस-प्रशिक्षित सर्जन और एक कोयला व्यवसायी होने के अपने दावों के सबूत नहीं दे पा रहा था। इसके अलावा उसका पति हमेशा ही उससे और उसके माता-पिता से पैसे मांगता रहता था। वहीं, दूसरी और महिला के पति के घरवाले उसका हमेशा साथ देते थे।

ससुराल वालों की जांच से बचने के लिए महिला का पति उसे दक्षिण सुमात्रा के लाहट ले गया। दक्षिण सुमात्रा शिफ्ट होने के बाद महिला को उसके पति ने एक घर में बंद कर दिया। इसके अलावा महिला को उसके माता-पिता को फोन करने और किसी के साथ भी बातचीत करने की अनुमति नहीं थी। महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पति ने उसे मारने की भी कोशिश की। उसके पति ने उसे नदी में कूदने के लिए कहा, यह जानते हुए भी कि उसे तैरना नहीं आता है। अप्रैल में महिला की माँ ने जांबी पुलिस के साथ मिलकर लाहट में दोनों को ट्रैक किया। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला का पति वास्तव में एक लड़की (महिला कोन कलाकार) है। महिला ने कहा कि उसे और उसके परिवार को “शादी” के दौरान 20 हजार डॉलर का धोखा दिया गया।

सोशल मीडिया पर एक सवाल का जवाब देते हुए महिला ने बताया कि उसका पति सेक्स से पहले उसकी आंखों पर पट्टी बांध देता था और लाइट बंद कर देता था। धोखेबाज ‘पति’ ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी को खुश करने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल करता था, लेकिन पीड़ित महिला ने दावा किया कि उसका पति सेक्स के दौरान भेदक यौन उपकरणों का इस्तेमाल करता था। महिला ने अपने ‘पति’ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसकी सुनवाई जांबी जिला न्यायालय में चल रही है। महिला के ‘पति’ के खिलाफ आरोप साबित होते हैं तो उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button