पंजाब में गन कल्चर पर सख्त भगवंत मान सरकार, हथियारों को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी

पंजाब डेस्क। पंजाब में भगवंत मान के सरकार गन कल्चर को लेकर सख्त नजर आ रही है। इसलिए हथियारों के लाइसेंस को लेकर आज नया गाइडलाइंस को जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्देश दिए हैं कि अब तक जारी सभी हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा 3 महीने के भीतर की जाएगी। साथ ही साथ हथियारों के सोशल मीडिया या सार्वजनिक प्रदर्शन पर भी रोक लगाने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि जब तक डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट नहीं हो जाते तब तक कोई नया लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। इसके अलावा आने वाले दिनों में इसकी रेंडम चेकिंग भी की जाएगी।

सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि जीवन को खतरा पैदा करने वाली जश्न में गोलीबारी पूरी तरीके से दंडनीय होगी। इसके अलावा हथियारों या हिंसा का महिमामंडन करने वाले गानों को भी बैन करने की बात कही गई है। सार्वजनिक प्रदर्शन या सोशल मीडिया पर प्रदर्शन सख्त वर्जित रहेगा। अलग-अलग इलाकों में रैंडम चेकिंग की जाएगी। इसके अलावा गलत पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इतना ही नहीं, किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। ऐसे जश्न में फायरिंग पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगा जिसमें मानव जीवन या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में पड़ जाए।

अब तक जारी हथियार लाइसेंसों की अगले 3 महीनों के भीतर समीक्षा की जाएगी। जब तक डीसी व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो तब तक कोई नया लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन प्रतिबंधित। आने वाले दिनों में रैंडम चेकिंग होगी।  नशा और हथियार अब से गाने का हिस्सा नहीं होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button