जेलर 2’ में विद्या बालन का दमदार अंदाज, कांता के किरदार की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता
हाथ में सुलगती सिगरेट और धुंए का छल्ला...जेलर-2 में जरा सख्त तेवर में नजर आएंगी विद्या बालन, नया लुक देखा आपने?जेलर 2 में विद्या बालन के नाम को लेकर खासी एक्साइटमेंट है. ऐसे में 20 सितंबर को मेकर्स ने एक झलक शेयर कर विद्या बालन के लुक को भी इंट्रोड्यूस कर दिया है। आपने जेलर 2 से विद्या की पहली झलक देखी क्या?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सन पिक्चर्स की ओर से जारी की गई ‘जेलर 2’ की एक छोटी झलक में अभिनेत्री विद्या बालन कांता के किरदार में नजर आ रही हैं। नीली साड़ी और हाथ में सिगरेट के साथ उनका बेबाक अंदाज दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। झलक में विद्या का किरदार आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ प्रस्तुत किया गया है।
अनिरुद्ध रविचंदर के पृष्ठभूमि संगीत के साथ जारी इस झलक में कांता सीढ़ियों से नीचे उतरती दिखाई देती हैं। साड़ी का पल्लू संभालने का अंदाज और हाथ में सिगरेट लेकर उनका आगे बढ़ना किरदार की बेबाकी को दर्शाता है। छोटी सी झलक में विद्या बालन के हाव-भाव और स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में राम्या कृष्णन और योगी बाबू के साथ सूरज वेंजारामूडु, एस.जे. सूर्या और विद्या बालन सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म दुनियाभर में 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में विद्या बालन के कांता के रूप में नए अवतार की झलक सामने आने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म की कहानी और उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।




