रिश्वत केस में जमानत मिलने के बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ की मौत

श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ कपिला चंद्रसेना अपने घर में मृत पाए गए, जिनकी मौत फांसी लगने से हुई है। उन्हें हाल ही में विमान खरीद घोटाले और रिश्वत मामले में जमानत मिली थी, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्ष को रिश्वत देने का आरोप था।

कोलंबो/एजेंसी। श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ कपिला चंद्रसेना संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार उनकी मौत फांसी लगने से हुई है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले ही उन्हें विमान खरीद घोटाले और रिश्वत मामले में जमानत मिली थी।
चंद्रसेना मार्च में गिरफ्तार किए गए थे और उन पर राष्ट्रीय एयरलाइन के लिए विमान खरीद में कमीशन लेने का आरोप था। मामले ने उस समय और सनसनी फैला दी थी, जब अभियोजन पक्ष ने अदालत में दावा किया कि चंद्रसेना ने स्वीकार किया था कि उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्ष को 2015 में तीन बार में कुल छह करोड़ श्रीलंकाई रुपये की रिश्वत दी थी।
उनके मुताबिक यह रकम राजपक्ष के दक्षिणी श्रीलंका स्थित घर पर पहुंचाई गई थी। हालांकि बाद में चंद्रसेना के वकीलों ने अदालत में कहा कि यह बयान दबाव में लिया गया था और उन्होंने इस संबंध में शपथपत्र भी दायर किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button