फतेहपुर में यमुना नदी में नहाते समय किशोरी की डूबकर मौत, खुशियां मातम में बदलीं

सत्येंद्र शुक्ला,फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट मजरे चंदनमऊ गांव में सोमवार सुबह यमुना नदी में नहाने गई 15 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत हो गई। किशोरी अपने मामा के घर गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया।
जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जिले के पुनवार गांव निवासी अंजू कुमारी पुत्री फूलचन्द्र सोनकर रविवार को परिवार के साथ अपने मामा रमेश सोनकर के घर आई थी। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह सहेलियों के साथ नदी में नहाने गई थी। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।
सहेलियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अंजू को बाहर निकाला गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों के अनुसार अंजू चार बहनों में दूसरी थी। बड़ी बहनों के नाम पूनम और अंजलि हैं, जबकि दो भाई मितलेश और अमित हैं। हादसे के बाद परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button