विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, आईपीएलमें 800 चौके जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने, लगाया खास ‘तिहरा’ शतक

स्पोर्ट्स डेस्क/बेंगलुरु। चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली ने अपने बल्ले से वो कर दिखाया है, जो आईपीएल के 19 सालों के इतिहास में कोई नहीं कर सका। कोहली ने इस मैच में दो ऐसे ऐतिहासिक पड़ाव पार किए हैं गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 206 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत धमाकेदार रही।
पारी की शुरुआत करने आए विराट कोहली ने जैसे ही अपनी पारी का पहला चौका जड़ा, उन्होंने इतिहास रच दिया। विराट आईपीएल के इतिहास में 800 चौके पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि कोहली ने इस मुकाबले में 81 रनों की दमदार पारी खेली।
विराट कोहली ने आज अपनी पारी के दौरान केवल चौकों से ही नहीं, बल्कि गगनचुंबी छक्कों से भी फैंस का मनोरंजन किया। मैच के 8वें ओवर में दुनिया के दिग्गज स्पिनर राशिद खान की दूसरी गेंद पर विराट ने जैसे ही गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया, उन्होंने अपने आईपीएल करियर के 300 छक्के पूरे कर लिए। इस जादुई आंकड़े को छूने वाले वे आईपीएल इतिहास के महज तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले केवल यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (357 छक्के) और रोहित शर्मा (310 छक्के) ही इस मुकाम तक पहुंच पाए थे।
विराट कोहली इस मैच से पहले 299 छक्कों पर खड़े थे और उन्हें 300 क्लब में एंट्री के लिए सिर्फ एक बड़े शॉट की जरूरत थी। कोहली ने इसके लिए सबसे कठिन चुनौती को चुना और राशिद खान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। 300 छक्के और 800 चौके, ये दोनों आंकड़े एक साथ किसी बल्लेबाज के नाम होना यह बताने के लिए काफी है कि विराट कोहली का दबदबा आईपीएल में किस स्तर का रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button