जन शिकायतों के निस्तारण (IGRS) में कौशाम्बी पुलिस का परचम, जनपद का प्रदेश में प्रथम स्थान

जनपद कौशाम्बी के 12 थाने भी रहे प्रदेश में अव्वल

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के समुचित समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है,प्रदर्शन के आधार पर मासिक रैकिंग का निर्धारण किया जाता है । प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण/यथोचित कार्यवाही कराते हुए पोर्टल पर आख्या की फीडिंग की जाती है ।एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत माह मार्च–2026 में जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के फलस्वरूप सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि इस उपलब्धि के अंतर्गत जनपद के 12 थानों मंझनपुर,महिला थाना,करारी,पश्चिम शरीरा,महेवाघाट,सराय अकिल,चरवा,संदीपनघाट, कोखराज, सैनी,कड़ाधाम व मोहब्बतपुर पइंसा द्वारा भी IGRS में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है,जो जनपद पुलिस के लिए अत्यंत गौरव का विषय है ।जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा IGRS पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान,निष्पक्ष जांच,शिकायतकर्ता से संवाद एवं समयसीमा के पूर्ण अनुपालन के साथ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई ।नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का निस्तारण किया गया,जिसके परिणामस्वरूप यह उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हुई ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी गईं तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के प्रति समर्पित रहते हुए शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button