जबलपुर में जयकांत मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, भारी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ भरा नामांकन

जबलपुर/मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव 2026 को लेकर जबलपुर में बुधवार को जोरदार उत्साह और शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। अधिवक्ता संघ बुढार (जिला शहडोल) के अध्यक्ष एवं परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी जयकांत मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बुढार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अधिवक्ता उनके समर्थन में पहुंचे। समर्थकों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया और जयकांत मिश्रा के प्रति अधिवक्ताओं के विश्वास को स्पष्ट कर दिया।
समर्थन में पहुंचे अधिवक्ताओं ने कहा कि जयकांत मिश्रा हमेशा से अधिवक्ता हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं और उनके नेतृत्व में परिषद में मजबूत आवाज उठेगी। इस मौके पर जयकांत मिश्रा ने सभी सहयोगी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह समर्थन उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान और सुविधाओं के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने आगामी 12 मई 2026 को होने वाले मतदान में अपने पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और जयकांत मिश्रा के इस शक्ति प्रदर्शन ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button