हापुड़ में 50 साल की महिला ने 17वें बच्चे को दिया जन्म, 22 साल का है बड़ा बेटा
In Hapur, a 50-year-old woman gave birth to her 17th child, her elder son is 22 years old

- 50 वर्षीय महिला ने एंबुलेंस में 17वें बच्चे को जन्म दिया
- महिला के पहले से 16 बच्चे हैं, यह उसकी 17वीं संतान है
- प्रसव के समय महिला का 22 साल का बड़ा बेटा भी मौजूद था
हापुड़/उत्तर प्रदेश। हापुड़ में एक 50 वर्षीय महिला ने एंबुलेंस में 17वें बच्चे को जन्म दिया। महिला के इससे पहले 16 बच्चे हैं। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया।पिलखुवा के बजरंगपुरी मोहल्ले के रहने इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया को गुरुवार शाम को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उसको लेकर पिलखुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, पर यहां से उसको मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन गर्भवती को लेकर मेरठ के लिए निकले। रास्ते में गुड़िया को और तेज से प्रसव पीड़ा होने लगी। हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी कर्मवीर और पायलट हमेश्वर ने एंबुलेंस में लगी प्रसव किट की मदद से गर्भवती का प्रसव कराया।
गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुड़िया ने अपने 17वें बच्चे बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद अस्पताल पहुंचे जच्चा-बच्चा को भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद स्वस्थ घोषित किया। दोनों अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला ने जिस समय एंबुलेंस में बेटी को जन्म दिया, उस समय उसका 22 साल का बड़ा बेटा मौजूद था। महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। महिला के पहले से ही 16 बच्चे हैं। यह महिला की 17वीं संतान है।




