हिमाचल पुलिस का कारनामा, होटल में दो लोगों से चिट्टा पकड़ा और कर ली सेटलमेंट,एसपी ने किया सस्पेंड

हमीरपुर/हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश पुलिस पर फिर सवाल उठे हैं। हमीरपुर जिला के भोरंज थाना के दो कांस्टेबल को ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। भोरंज थाना के इन दोनों कांस्टेबल ने सप्ताह भर पहले इलाके के एक निजी होटल में दो लोगों से चिट्टा पकड़ा और उसके बाद उनके खिलाफ थाना भोरंज में मामला तक दर्ज नहीं किया। इनसे पकड़ा चिट्टा अपने पास ही रख लिया था।
सूत्रों के मुताबिक दोनों कांस्टेबल ने चिट्टा माफिया से धन की मांग की। मामले की जनकारी पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह तक पहुंची तो उन्होंने शीघ्र कार्रवाई करते हुए दोनों कांस्टेबल को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया। इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा पुलिस अतिरिक्त अधीक्षक हमीरपुर राजेश शर्मा को सौंपा गया हैं।
बता दें कि सरकार पहले ही चिट्टा तस्करी करने वाले माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है और इसी आधार पर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के दौरान कोताही करने वाले दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि जैसे ही किसी ने मामला उनके ध्यान में लाया है उन्होंने इस मामले की जांच बिठाई है और डयूटी के दौरान कोताही की बात सामने आने पर कार्रवाई की। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button