गाजियाबाद में भाजपा के संजीव शर्मा जीते, सपा सपा के सिंहराज को 69676 वोटों से हराया
BJP's Sanjeev Sharma won in Ghaziabad, defeated SP's Singhraj by 69676 votes

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से एक ‘गाजियाबाद सदर विधानसभा सीट’ सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। संजीव शर्मा 69,676 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने सपा के सिंहराज जाटव को हराया है। खास बात यह है कि संजीव शर्मा 2007 में सपा की साइकिल से उतरकर हाथ में कमल लेकर चुनावी रेस में दौड़े रहे हैं। उधर, इंडिया गठबंधन के कोटे से सपा ने सिंह राज जाटव चुनावी रण में उतारा। संजीव शर्मा का राजनीतिक सफर और उनकी लोकप्रियता इस जीत में अहम भूमिका निभा रही है।
आपको बता दें कि इस सीट अतुल गर्ग के सांसद बनने से सीट खाली हुई। इससे पहले, अतुल गर्ग 2017 और 2022 में भाजपा के ही टिकट पर दो बार विधायक चुने गए थे। गाजियाबाद सदर सीट का चुनावी इतिहास उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह विधानसभा सीट राज्य के पश्चिमी हिस्से में स्थित है और तेजी से शहरीकरण और विकास का केंद्र बन चुकी है। यहां का चुनावी इतिहास भारतीय राजनीति के बदलते रुझानों का आईना है।
गाजियाबाद की सदर सीट उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह सीट 1957 में पहली बार अस्तित्व में आई और तब से लेकर अब तक कई पार्टियों ने यहां जीत हासिल की है।




