सऊदी अरब में 1.85 करोड़ की धोखाधड़ी कर सेल्समैन ने भेजे घर,एसटीएफ ने कुशीनगर में दबोचा

कुशीनगर,(उत्तर प्रदेश)। सऊदी अरब से 1 करोड़ 85 लाख रुपये का गबन करके फरार हो हुए भारतीय नागरिक को यूपी एसटीएफ  ने गिरफ्तार किया है। मूल रूप से कुशीनगर में रहने वाले रफीक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सउदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा था। इसके बाद उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने जिला पुलिस के साथ उसे मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। पिछले तीन महीने से रफीक बिहार में छुपकर बैठा था।पुलिस के मुताबिक न्यायालय के वारंट पर रफीक को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। रफीक के खिलाफ कार्रवाई के लिए सउदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा था। जिले के कसया थाना क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद नगर (पिपरहिया) निवासी ताहिर और सऊदी अरब के नागरिक हसन रवि अल सामेरी व्यावसायिक दोस्त हैं।
रफीक सऊदी अरब में सेल्समैन का करता था कार्य
ताहिर और हसन सऊदी अरब में आयुर्वेद की दुकान चलाते हैं। इसी दुकान पर कसया के पिपरहिया निवासी रफीक शाह सेल्समैन के रूप में काम करता था। कोरोना के दौरान लॉकडाउन में रफीक ही सारा कारोबार संभाल रहा था। आरोप है कि तब उसने जालसाजी करके दुकान की बिक्री का एक करोड़ 85 लाख रुपया हवाला के जरिए घर भेज दिया। इसके बाद वह भागकर बिहार में जाकर छुप गया।
तीन महीने पर जारी हुआ था वारंट
इस मामले में ताहिर के पिता यूनुस खान ने 3 नवंबर 2021 को कसया थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामले में चार्जशीट भेज दिया। न्यायालय की नोटिस के बाद आरोपी रफीक कोर्ट में पेश नहीं हुआ। तीन माह पूर्व कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। कसया पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी तो उसने गोरखपुर एसटीएफ से मदद मांगी। एसटीएफ की मदद से कसया पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button