अख़बार में छपी खबर तो जागी पुलिस, दिल्ली में गैस चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा गया, मौके पर मिले 9 सिलिंडर

मंडावली में एलपीजी सिलिंडर की खुली गैस चोरी के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। मंडावली में खुलेआम एलपीजी सिलिंडर से हो रही गैस चोरी के मामले में आखिरकार पुलिस की नींद खुल गई है। मीडिया में खबर छपने के बाद पुलिस इलाके में एक्टिव हुई है। पुलिस ने भरे सिलिंडर से खाली सिलिंडर में गैस भर रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरीश चौहान (53) के पास से 9 सिलिंडर बरामद हुए हैं। इसके खिलाफ आग या ज्वलनशील पदार्थ के साथ लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया गया है। मीडिया ने ‘सिलिंडर घर तक पहुंचने से पहले यूं हवा हो जाती है गैस’ शीर्षक से एक खबर को प्रमुख्ता से छापा था। जिसमें बताया था कि कैसे मंडावली इलाके में एक गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय इलाके में खुलेआम आस-पास रहने वाले लोगों की जान खतरे में डालकर भरी सिलिंडर से खाली सिलिंडर में गैस भरते (चोरी करते) हैं।
एजेंसी के पूर्व कर्मचारी ने चोरी के कई विडियो बनाकर पुलिस को कॉल की थी। साथ ही थाने में लिखित शिकायत भी दी थी। मगर जांच अधिकारी ने कोई एक्शन नहीं लिया था। उल्टा शिकायतकर्ता को ही बंद करने की बात कहकर धमका दिया था। कर्मचारी ने मीडिया से संपर्क किया तो मामले के बारे में डीसीपी ईस्ट अपूर्वा गुप्ता को बताया गया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई थी। थाने से एसएचओ ने भी कर्मचारी को कॉल की थी। 24 अक्टूबर को पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के पास से गिरीश चौहान को गिरफ्तार किया।
इस एक्शन को लेकर शिकायतकर्ता का कहना है, पुलिस अब भी मुख्य जगह नहीं गई है। जिस गिरीश को पकड़ा है वो तो छोटी मुर्गी है। पुलिस को मुख्य जगह के बारे में भी बताया था, लेकिन पुलिस वहां नहीं पहुंची। पुलिस अब भी सिर्फ खानापूर्ती करने में लगी है। इस बारे में डीसीपी ईस्ट पूछा तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button