मनेंद्रगढ़ में जैन समाज ने मनाया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव

धार्मिक आयोजन के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित

शैलेश जैन,एमसीबी/छत्तीसगढ़। मनेंद्रगढ़ में भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गरबा नृत्य प्रतियोगिता, खाना-खजाना प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
30 दिसंबर को भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर नगर शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त हुई। इसके बाद मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्माभिषेक 108 कलशों से किया गया। साथ ही भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष संतोष जैन नाहर, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष रितेश जैन, सचिव सौरव जैन, कोषाध्यक्ष विजयंत जैन गांधी, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रत्ना जैन सहित समाज के अनेक सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिकों का भरपूर सहयोग रहा। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक उत्सव का माहौल बनाया बल्कि सामाजिक सेवा और सामुदायिक सहयोग की मिसाल भी प्रस्तुत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button