यूपी पुलिस कॅान्सटेबल भर्ती का इंतजार हुआ खत्म, 26210 पदों पर होगी नियुक्ति

लखनऊ,(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए भारी मात्रा में छात्र लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही उन छात्रों को यूपी पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। ऐसे में 12वीं पास छात्रों के पास वर्दी पहनने के सपने को साकार करने के लिए यह गोल्डन चांस है। यूपी पुलिस कान्सटेबल भर्ती प्रक्रिया लम्बे समय से चली आ रही है। पहले अगस्त में इस भर्ती की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अभी तक इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन नहीं आया है। हालांकि, सितम्बर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

इस नोटिफिकेशन में छात्रों को भर्ती को लेकर जानकारी मिल जाएगी। यूपी पुलिस बोर्ड के मुताबिक इस भर्ती में लगभग 20 लाख अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अभ्यर्थियों को पुलिस में भर्ती होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यूपी पुलिस कान्सटेबल भर्ती के लिए एक शार्ट नोटिस जारी कर दिया गया है। यह भर्ती कुल 26210 पदों पर होगी। जिसके लिए  सिपाही और फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए फुल नोटिफिकेशन सितम्बर के आखिर तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें, अभी एग्जाम की तारीख को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में पुलिस विभाग में लगभग 40 हजार पदों पर दिसम्बर 2023 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यूपी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरुआत जल्द ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button