हाजी शौकत अली जिन्‍होंने ‘मुसलमानों के एनकाउंटर के बदले एनकाउंटर’ की दी धमकी, मेरठ में दर्ज हुई एफआईआर

बीजेपी की बी टीम बताने वालों को जूते से मारने की दी धमकी

मेरठ/उत्तर प्रदेश। एआईएमआईएम के नेता हाजी शौकत अली अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष हैं। मेरठ में ईद मिलन समारोह के दौरान उन्‍होंने कहा कि जो मुसलमानों का एनकाउंटर करेगा, उसका भी एनकाउंटर किया जाएगा। जैसे ही इस बयान का वीडियो सामने आया, यूपी में सियासत तेज हो गई। लोहिया नगर पुलिस ने भड़काऊ भाषण के आरोप में शौकत अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह पहला मौका नहीं है जब‍ हाजी शौकत अली ने कोई विवादित बयान दिया हो। अनेक मौकों पर उनकी तीखी टिप्‍पणी के चलते पुलिस केस दर्ज हो चुका है। 2023 में जब यूपी में निकाय चुनाव चल रहे थे, तब शौकत अली ने माफिया अतीक अहमद के मारे जाने को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। जनता को संबोधित करते हुए उन्‍होंने मंच से कहा- ‘आपने वो दिन नहीं भूला होगा। आज से 15 दिन पहले पुलिस की मौजूदगी में एक पूर्व एमपी और पूर्व एमएलए को 3 कुत्‍तों ने गोली मार दी थी।’
संभल में भी एक जनसभा के दौरान शौकत अली ने यूपी में करीब आठ शताब्‍दी तक मुस्लिम शासन और हिंदुओं की स्थिति को लेकर तीखा बयान दिया था। हाजी शौकत अली ने कहा था- ‘तुम हमें धमकी दे रहे हो। तुम जैसे कीड़े मकोड़े। 832 सालों तक हमने हुकूमत की है। तुम हमारे बादशाह के सामने अपने हाथ पीछे बांधकर जी हुजूर करते थे। हमने तुम्हारी बहन को मल्लिका ए हिंदुस्तान बनाया था। जोधाबाई कौन थी? हमने तो कभी भेदभाव तो नहीं किया न। हमसे बड़ा सेक्यूलर कौन है? अरे अकबर ने शादी की जोधाबाई से। जोधाबाई को मल्लिका ए हिंदुस्तान बनाया। इनको तकलीफ हो रही है। क्यों तकलीफ हो रही है भाई? सेक्यूलरिज्म के आलम बरदार तो हम हैं न।’
एक महीने पहले मुरादाबाद के एक कार्यक्रम में शौकत अली ने ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’ का नारा दिया था। उन्‍होंने दावा किया कि उनके आठ बच्‍चे हैं, जबकि उनके बड़े भाई के 16 बच्‍चे हैं। मुसलमानों को ज्‍यादा से ज्‍यादा बच्‍चे पैदा करने चाहिए। जब अल्‍लाह दे रहा है तो उसे लेना चाहिए। देश में कुछ लोग हमारी बढ़ती आबादी से परेशान हैं, लेकिन आबादी बढ़ेगी तो देश मजबूत होगा।
इसी तरह, अमरोहा के हसनपुर में शौकत अली एआईएमआईएम को बीजेपी की बी टीम बताने पर भड़क गए थे। उन्‍होंने कहा कि जो लोग ऐसा कह रहे हैं उनको जूतों से जवाब दिया जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। अगर उनके 11 विधायक भी जीत गए तो वे बड़ा बदलाव ला देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button