गुरुग्राम में 55 इमारतें होंगी ध्वस्त, मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर नगर निगम करेगा कार्रवाई

55 buildings will be demolished in Gurugram, Municipal Corporation will take action on the instructions of Human Rights Commission

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम शहर में स्थित 55 कंडम बिल्डिंग को तोड़ेगा। इसके लिए पहले मकान मालिकों को स्वयं बिल्डिंग तोड़ने का नोटिस दिया जाएगा। इसके बावजूद कंडम बिल्डिंग को नहीं ढहाने पर निगम तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के आदेश पर कंडम बिल्डिंग को लेकर वर्ष 2019-20 में नगर निगम ने एक सर्वे किया था। एक एजेंसी से करवाए गए सर्वे में कुल 183 बिल्डिंग कंडम पाई गई थी। निगम के फिर अपनी टीम से सर्वे करवाया, जिसमें 72 बिल्डिंग खतरे से बाहर पाई गई।
बता दें कि 24 जनवरी 2019 काे गांव उल्लावास में एक इमारत गिरने और इसके नीचे आठ लोगों के दबने के बाद हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए कंडम बिल्डिंग को ताेड़ने के आदेश दिए थे। इसके अलावा वर्ष 2022 में चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी में भी छत ढहने से बड़ा हादसा हो चुका है। इस केस के संबंध में आयोग में मंगलवार को सुनवाई हुई थी। आयोग ने अब जर्जर इमारतों के संबंध में निगम के अधिकारियों को 20 मई तक एक्शन टेकन रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। नगर निगम अब ऐसी इमारतों के विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई करेगा।
निगम की रिपोर्ट के अनुसार 55 ऐसी इमारतें हैं, जिनको तोड़ा जाना है। दस इमारतों को पहले तोड़ा जा चुका है। अगर मानसून से पहले इन कंडम इमारतों को नहीं तोड़ा गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। सरकारी इमारतों की बात करें बस स्टैंड की इमारत और नागरिक अस्पताल की कंडम इमारत को पहले ही तोड़ा जा चुका है। निगम अधिकारियों के अनुसार जर्जर इमारतें ज्यादा पुराने गुरुग्राम में स्थित हैं। जिनमें जैकबपुरा और सदर बाजार, बर्फखाना सहित अन्य कॉलोनियों में ऐसी जर्जर इमारतों को चिह्नित किया जा चुका है।
गुरुग्राम के सेक्टर 29 क्षेत्र को दस दिन में अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसको लेकर जीएमडीए के डीटीपी एन्फोर्समेंट आरएस बाठ ने लेजर वैली पार्क क्षेत्र का दौरा किया। जीएमडीए के सीईओ श्यामल मिश्रा ने हाल ही में पार्क का दौरा किया था तथा सरकारी भूमि पर पाए गए अतिक्रमणों के मुद्दे को उठाया था। उन्होंने यह भी निर्देश दिया था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पार्क तथा इसकी सुविधाओं का रखरखाव जनता के लाभ के लिए किया जाए।
सरकारी जमीन पर बसी सौ से ज्यादा झुग्गियां
अतिक्रमण के नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने एचएसवीपी अधिकारियों के साथ सेक्टर 29 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लेजर वैली पार्क से सटी सरकारी जमीन पर सौ से अधिक अनधिकृत झुग्गियां पाई गईं। अधिकारियों द्वारा पहले भी झुग्गियों को खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विभाग के अधिकारी जगह खाली करने में विफल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button