मुख्यमंत्री रेखा गप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, दिल्ली के विकास पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली के विकास और बुनियादी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने साझा की। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद रेखा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी आत्मीय भेंट हुई और उन्हें महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति उनके विशेष स्नेह से सरकार को लगातार प्रेरणा मिलती है। बैठक के दौरान दिल्ली के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से दिल्ली को प्रगति और सुशासन की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह जुटी हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को समय और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button