शाहजहांपुर में यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में मारा गया एक लाख का इनामी शाहनूर

शाहजहांपुर/उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर में यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। लूट, हत्या, बलवा, डकैती समेत 32 मुकदमों में नामजद इनामी हिस्ट्रीशीटर शाहनूर उर्फ शानू बुधवार देर रात मुठभेड़ में मारा गया। यूपी एसटीएफ की बरेली यूनिट की ओर से कार्रवाई की गई है। शानू के खिलाफ मुरादाबाद और संभल में कार्रवाई की गई है। बरेली एसटीएफ इकाई ने शानू को मदनापुर क्षेत्र में घेरा था। उसको गिरफ्तार करने की तैयारी थी। लेकिन, शानू ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में एसटीएफ की टीम ने भी फायरिंग शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में शानू घायल हो गया। इसके बाद उसे पकड़ा गया। एसटीएफ शानू को लेकर अस्पताल पहुंची। राजकीय मेडिकल में इलाज के दौरान बुधवार-गुरुवार की रात एक बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संभल निवासी शाहनूर उर्फ शानू लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। एसटीएफ ने बताया कि शाहनूर पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हो चुकी थी। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। हयातनगर, असमौली, नखासा, बहजोई, बनियाठेर आदि थानों के शानू के खिलाफ 32 केस दर्ज था। इसके बाद भी वह लगातार अपराध कर रहा था। मैनाठेर थाने में दर्ज केस में फरार होने को लेकर शानू के खिलाफ 4 मई को एक लाख का इनाम घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button