धूमधाम से मनाया गया देश की आजादी का जश्न,सरकारी दफ्तरों व प्रतिष्ठानों पर फहराए गए तिरंगे

शिवदत्त शुक्ला,(खागा/फतेहपुर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी दफ्तरों, प्रतिष्ठानों, कालेजों मे धूमधाम से आजादी का जश्न मनाया गया। समस्त जगहों पर तिरंगा फहराकर शहीदों को याद किया गया। हर घर तिरंगा को लेकर शहर के तमाम प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगाए गए।15 अगस्त पर आजादी का जश्र पूरे जोर शोर से मनाया गया। पूरा जनपद स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भक्ति में सरोबोर रहा। जे एम कोर्ट खागा मे न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने तिरंगा फहराया और अमर शहीदों के शहादत पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार माडल बार एसोसिएशन खागा के अध्यक्ष जयनारायण सिंह एडवोकेट ने कार्यालय मे तिरंगा फहराया। इसके बाद अमर शहीदों को याद करते हुए शहीदों के बारे मे प्रकाश डाला। वहीं तहसील मे एस डी एम नंद प्रकाश मौर्य ने तिरंगा फहराया और लोगो को मिठाई वितरित की गई। उसी क्रम में अमर शहीद कंचन सिंह आटोनॉमस पीजी कॉलेज शिवपुरी के प्रबंधक दयाल शरण सिंह ने झंडा फहराकर देश को आजाद कराने में आजादी की लड़ाई में हुए शहीदों को याद किया ! फैकेल्टी आफ फार्मेसी कालेज के चेयरमैन अभिषेक सिंह ( प्रिंस )ने झंडा फहराया ,और सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई वितरित की गई ! खागा कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने झंडा फहराया ! इसी क्रम में गिरिजा देवी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक विष्णु प्रकाश सिंह ने झंडा फहराया ! इलाहाबाद ऑफ इंजीनियरिंग पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रबंधक विजय जी ने झंडा फहराया !कमला बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक में झंडा फहराया।
इस मौके पर उपजिलाअधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, तहसीलदार रवि शंकर यादव ,नायब तहसीलदार सिद्धांत कुमार ,वा शशांक राय ,कोतवाल प्रभारी तेज बहादुर सिंह, अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा ,खखरेरू थानाअध्यक्ष प्रमोद कुमार राव ,किशनपुर थानाअध्यक्ष जयप्रकाश शाही , धाता थानाअध्यक्ष प्रवीण सिंह , मंडी समिति सचिव सतीश तिवारी ,वन अधिकारी विवेक शुक्ला वा सच्चिदानंद यादव , खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार व अजय कुमार तिवारी , सीडीपीओ आशीष पांडेय, नगर पंचायत खागा चेयरमैन गीता सिंह ,चेयरमैन प्रतिनिध राम गोपाल सिंह ,अधिशासी अधिकारी लालचंद मौर्य , खखरेरू नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राज कुमार , प्रबंधक विष्णु प्रकाश सिंह ,किशनपुर चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर, प्रबंधक विजय जी ,विजयीपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध आदित्य त्रिवेदी , प्रबंधक दयाल शरण सिंह , चेयरमैन अभिषेक सिंह ,राज सिंह , प्राचार्य नरेंद्र सिंह बैस , संग्राम सिंह पटेल ,सुशील द्विवेदी, हंसराज ,नितिन कुमार ,विक्रम सिंह ,महामंत्री भूपाल सिंह, महेंद्र राज सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामराखन सिंह, रामसखा द्विवेदी, धीरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, अखिलेश अग्रहरि एडवोकेट, एस.डी.शुक्ला (भोले) एडवोकेट, अरुण अवस्थी एडवोकेट, अविनाश यादव एडवोकेट, सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण क्षेत्र लोग मौजूद रहे।
तिरंगी लाइटों से सजे रहे सावर्जनिक स्थल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तहसील कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय सहित कई सरकारी भवन रंग बिरंगी रोशनियों से जगमगाता रहा। कई सामाजिक संगठनों ने भी अपने कार्यालयों आदि को पूरे उत्साह के साथ सजाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button