श्रीनगर में मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी, उमर अब्दुल्ला ने दिया एकता और भाईचारे का पैगाम

जम्मू/एजेंसी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और पवित्र रमजान के दौरान आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रमजान का पवित्र महीना दया, धैर्य और उदारता का प्रतीक है।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए स्थायी शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। उमर ने उम्मीद जताई कि यह पवित्र महीना विभिन्न समुदायों के बीच एकता और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
अंत में, जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और समृद्धि के लिए विशेष दुआओं के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी, मंत्री सकीना इट्टू, जावेद अहमद डार और सतीश शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, धार्मिक विद्वान, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधि तथा मीडिया के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button