अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में भूस्खलन से गिरी दीवार, 4 मजदूरों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

ईटानगर/अरुणाचल प्रदेश। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में भूस्खलन के कारण सोमवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। जहां नीति विहार इलाके में भारी भूस्खलन के कारण एक दीवार ढह गई। दीवार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। दरअसल, ईटानगर के नीति विहार इलाके में सोमवार शाम यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मजदूर वहां काम कर रहे थे। भूस्खलन के दौरान दीवार गिरने से वहां काम कर रहे सात लोग मलबे के नीचे दब गए। इस दौरान चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
लगातार बारिश के कारण हुआ भूस्खलन
ईटानगर राजधानी क्षेत्र (आईसीआर) के पुलिस अधीक्षक जुम्मार बासर ने मीडिया को बताया कि , ईटानगर के नीति विहार इलाके में लगातार बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे मलबे के नीचे मजदूर फंस गए। घटना के बाद, एसडीआरएफ की टीम, पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत मौके पर पहुँचे और तलाशी व बचाव अभियान शुरू किया। एसपी जुमार बस ने बताया कि बचाव टीम ने मौके से चार शव बरामद किए हैं और तीन घायल लोगों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायल लोग फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।
ईटानगर के सहायक आयुक्त तामो दादा ने PTI को बताया, “यह भूस्खलन की घटना थी। निर्माणाधीन सुरक्षा-सह-रिटेनिंग दीवार वाली जगह पर काम कर रहे सात लोग, दीवार ढहने के बाद मलबे के नीचे दब गए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button