आशियाना के चिन्हित क्षेत्रों में बृज की रसोई द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण सेवा संपन्न

बाबा नीम करौली जी की प्रेरणा से निरंतर चल रही मानव सेवा: विपिन शर्मा सड़क किनारे रहने वाले श्रमजीवियों, महिलाओं और बच्चों को मिला सम्मानपूर्वक भोजन: बलवंत सिंह

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। प्रेरणाश्रोत बाबा नीम करौली जी कृपा से इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के सेवा प्रकल्प बृज की रसोई द्वारा रविवार, 15 मार्च 2026 को आशियाना क्षेत्र में अकिंचन, असहाय, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण सेवा का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संस्था के संस्थापक एवं संचालक विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेवा कार्य में सड़क किनारे रहने वाले श्रमजीवी, जरूरतमंद परिवारों, बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक स्वादिष्ट एवं ताज़ा भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर लगभग 1500 से अधिक जरूरतमंदों ने भोजन ग्रहण कर संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की।
संजय श्रीवास्तव ने बताया कार्यक्रम के दौरान संस्था के स्वयंसेवकों एवं रसोई परिवार के सदस्यों ने पूरे समर्पण और सेवा भाव के साथ व्यवस्था संभाली।
विकास पाण्डेय ने कहा बृज की रसोई का उद्देश्य समाज के वंचित और उपेक्षित वर्ग तक सम्मानपूर्वक भोजन पहुँचाना है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। बलवंत सिंह ने बताया कि यह सेवा प्रकल्प प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से संचालित किया जाता है और इसमें समाज के अनेक सज्जन नागरिक समय-समय पर सहयोग प्रदान कर इस पुण्य कार्य को आगे बढ़ाने में सहभागिता निभाते हैं।
आज के कार्यक्रम में जालिम सिंह, संजय श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, आशीष श्रीवास्तव, रामआसरे कनौजिया, अर्पित रावत, सोभित श्रीवास्तव, विकास पाण्डेय, मुकेश कनौजिया, अनेक समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही।
आशीष श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि समाज के सामूहिक सहयोग और सेवा भावना से ही ऐसे मानवीय कार्य निरंतर संचालित हो पाते हैं। संस्था ने भविष्य में भी इस सेवा को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button