माय छोटा स्कूल एवं मदर्स कॉन्वेंट स्कूल में भव्य एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम हुआ आयोजित

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

सचिन पाण्डेय,कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जिले में सिराथू कस्बा के सैनी रोड स्थित माय छोटा स्कूल एवं मदर्स कॉन्वेंट स्कूल में आज भाव एनुअल फंक्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट आर्यन यादव और विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर अनूप कुमार यादव व डायरेक्टर कुसुम यादव के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद पुष्पेंद्र सरोज का जोरदार स्वागत किया गया।
एनुअल फंक्शन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें लोकगीत, डांडिया नृत्य और देशभक्ति नाटक शामिल थे। इसके अतिरिक्त, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, जल संरक्षण और दहेज प्रथा जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित नाटकों का भी प्रभावशाली मंचन किया गया। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी और समाज को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button