गुरुग्राम में समझौता कराने के लिए 25 हजार की रिश्वत लेती महिला एसआई समेत दो गिरफ्तार

गुरुग्राम। एसीबी गुरुग्राम की टीम ने सेक्टर 53 थाने में तैनात c पुलिस कर्मी ने एक मामले में समझौता कराने के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एसीबी ने दोनों के खिलाफ शनिवार को संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
एसीबी सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि कुछ दिन पहले दो पक्ष थाने में झगड़े की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर दामोद को दी गई थी। मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ, इसमें समझौता कराने के लिए एक पक्ष से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। बात 25 हजार रुपये में तय हुई। इस पर शिकायतकर्ता ने एसीबी को इसकी शिकायत दी।
शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये के साथ थाने के पास भेजा। यहां एसआई ने रुपये थाने के हेल्पर को देने के लिए कहा। इसी दौरान टीम ने 25 हजार रुपये लेते हुए थाने के हेल्पर दीपक और महिला सब इंस्पेक्टर दामोद को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button