हिमाचल में एसडीएम ओशिन शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया सप्लीमेंट का प्रमोशन, लोगों ने उठाए सवाल

शिमला/एजेंसी। हिमाचल के शिमला (अर्बन) की एसडीएम ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर अपने जिम वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन अब वो अपनी एक पोस्ट को लेकर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल ओशिन शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो एक सप्लीमेंट बनाने वाली कंपनी के प्रोडक्ट्स को प्रमोट करती हुई नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं आई है। उन्होंने उनके इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सवाल उठाए हैं। वहीं कुछ लोगों ने तो सीएम सुखविंदर सुक्खू को टैग करते हुए उनपर कार्रवाई करने की अपील तक कर डाली हैं।
अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर करते हुए ओशिन शर्मा ने लिखा है कि आज मैंने एक कंपनी का पहला पार्सल रिसीव किया है। इसके बाद उन्होंने अपना कोड शेयर किया, जिसका इस्तेमाल कर लोग 10 प्रतिशत डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि अपने फिटनेस जर्नी को शुरू करें। वीडियो में ओशिन शर्मा अपने ऑर्डर को अनबॉक्सिंग करते हुए भी दिखाई देती हैं।
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि सप्लीमेंट्स की प्रमोशन, गजब है एसडीएम। सीएम सु्क्खू जी स्ट्रिक्ट एक्शन होना चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा कि सरकारी विभाग के लोग ऐसा क्यों करते है। प्राइवेट कंपनी का प्रचार। तो एक अन्य लिखा कि बहुत अच्छे सरकारी नौकरी और ऐड से भी पैसे कमाओ। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा कि पैसा कमाओ योजना! पैसे के लिए पेड प्रमोशन, क्या हाल हो गए हैं हिमाचल में ब्यूरोक्रेसी के की प्राइवेट प्रॉडक्ट की प्रमोशन करनी पड़ रही। एडवोकेट दिनेश द्रोच नाम के यूजन ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि एक जागरुक नागरिक होने के नाते केवल इतना निवेदन है कि एसडीएम जैंसे संवैधानिक पद पर हुए निजी उत्पादों के प्रचार से बचना सेवा आचरण नियमों के अनुरूप माना जाता है। आशा है इसे सकारात्मक रूप से लेंगी।




