गुलमर्ग में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश, 23 फरवरी से खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आगाज

श्रीनगर/एजेंसी। गुलमर्ग में आयोजित खेलो इंडिया-विंटर गेम्स के छठे संस्करण के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिरदी ने बुधवार को पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सुरक्षा प्रबंधों की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
मंडलायुक्त कश्मीर अंशुल गर्ग ने भी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तैयारियों का जायजा लिया। यह खेल महोत्सव 23 फरवरी को आरंभ होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेशों से 600 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे।
इस मौके पर उत्तरी कश्मीर रेंज के पुलिस डीआईजी मकसूद उल जमान, सेना की 79 माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button