रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर कारसेवक ने तैयार की 125 किलो की चाट, चढ़ाए पांच किलो समोसे

कानपुर/उत्तर प्रदेश। यूपी के अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का गवाह पूरा देश बना है। देश में 22 जनवरी का दिन एतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस पावन उत्सव को देशवासी अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। कानपुर में एक कारसेवक ने 125 किलोग्राम की आलू की टिक्की बनाकर भगवान श्रीरामलला को समर्पित कर, शहरवासियों के बीच वितरण किया। 125 किलोग्राम की चाट आकर्षण का केंद्र बन गई। वहीं, एक भक्त ने पांच-पांच किलो के समोसे बनाकर भगवान श्रीरामलला के चरणों में चढ़ाए।
बर्रा थाना क्षेत्र स्थित भूत बंगले के पास रहने वाले ठाकुर प्रसाद गुप्ता की चाट की शॉप है। कानपुर में मयूरी चाट के नाम से फेमस हैं। ठाकुर प्रसाद गुप्ता कार सेवक रह चुके हैं। बाबरी विध्वंस के दौरान अयोध्या भी गए थे। उनकी अयोध्या और रामजन्मभूमि में गहरी आस्था है। अयोध्या में भगगवान श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा होने से ठाकुर प्रसाद और उनका परिवार बेहद खुश है।
125 किलोग्राम की आलू की टिक्की
ठाकुर प्रसाद ने भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को यादगार बनाने के लिए 125 किलोग्राम की आलू टिक्की का बनाने का फैसला लिया था। ठाकुर प्रसाद ने 125 किलो की आलू की टिक्की बनाने के तैयारी रविवार से ही शुरू कर दी थी। भारी भरकम आलू की टिक्की को जब लोगों के सामने वितरण करने के लिए रखा गया, तो जय श्रीराम के नारे लगने लगे।
पांच किलो के समोसे श्रीराम को चढ़ाए गए
किदवई में रहने वाले आनंद गुप्ता की समोसे की दुकान है। आनंद ने पांच-पांच किलोग्राम के समोसे बनाकर मंदिर में चढ़ाए हैं। उनका कहना है कि अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी पूरे विश्व को है। भगवान अपने घर लौट आए हैं, इस खुशी में मैंने पांच किलो के समोसे भगवान श्रीराम के चरणों में भेंट किए हैं।
श्रीरामलला के चरणों में किया समर्पित
ठाकुर प्रसाद ने बताया कि हम लोग बाबरी विध्वंस के दौरान अयोध्या गए थे। मेरे मन था कि जब मंदिर बन जाएगा, और भगवान श्रीरामलला अपने घर आ जाएंगे, तों मैं प्रसाद चढ़ाउंगा। मैंने 125 किलोग्राम की चाट बनाकर भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित की है। देश की सभी कारसेवकों का सपना आज पूरा हो गया। शहरवासियों के बीच 125 किलो की चाट वितरित की जा रही है। जिसमें 125 किलो की चाट में लगभग 1200 लोग खा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button