वॉशिंगटन पोस्ट के पब्लिशर विल लुईस ने दिया इस्तीफा

अखबार से हुई एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी

वॉशिंगटन/एजेंसी। अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के पब्लिशर विल लुईस ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। लुईस ने इस्तीफे का फैसला ऐसे समय में लिया है जब इस अमेरिकी अखबार ने तीन दिन पहले एक तिहाई कर्मचारियों की छंटनी की थी। लुईस ने कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि द वॉशिंगटन पोस्ट के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए कठिन निर्णय लिए गए हैं।
लुईस और अखबार के अरबपति मालिक जेफ बेजोस इस सप्ताह छंटनी की घोषणा करने के लिए कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में शामिल नहीं हुए थे। वॉशिंगटन पोस्ट के मुख्य वित्तीय अधिकारी, जेफ डोनोफ्रियो को कार्यकारी प्रकाशक और सीईओ नियुक्त किया गया है। विल लुईस जनवरी 2024 में द वॉशिंगटन पोस्ट का कार्यभार संभालने से पहले द वाल स्ट्रीट जर्नल में शीर्ष अधिकारी थे।
उनका कार्यकाल शुरू से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें छंटनी और असफल पुनर्गठन योजना शामिल है जिसके कारण पूर्व शीर्ष संपादक सैली बुजबी को पद छोड़ना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button