लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी रायबरेली में डिरेल होने से बची, ट्रेन के इंजन में फंसी साइकिल

रायबरेली/उत्तर प्रदेश। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रायबरेली के रूपामऊं रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह हादसे का शिकार होने बच गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में रेलवे अधिकारी और टीम मौके पर पहुंची। साइकिल को अलग करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
इंटरसिटी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रायबरेली के रूपामऊं रेलवे स्टेशन के पास रेलवे गेट नंबर 143 के समीप ट्रैक पर साइकिल की वजह से ट्रैक से उतरते-उतरते बच गई। इंटरसिटी के इंजन में साइकिल फंस गई। लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन डिरेल होने से बच गई। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। अचानक से ट्रेन के रुकने से यात्रियों में अफरा-मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और इंजीनियर टीम मौके पर पहुंची व हालात को संभाला। किसी भी तरह की अफरा-तफरी नहीं मचने पाई।
काफी मशक्कत के बाद इंजन में फंसी साइकिल को निकाला गया। इसके बाद लखनऊ से वाराणसी जा रही इंटरसिटी को रवाना किया गया। वहीं, इस मामले में आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के दौरान घटनास्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों को टैक किया जा रहा है। साथ ही जांच की जा रही है कि रेलवे ट्रैक पर साइकिल कहां से आ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button