देवरिया में चार छात्रों ने नशीला लड्डू खिलाकर नाबालिग छात्रा से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

देवरिया/उत्तर प्रदेश। देवरिया जिले में 14 वर्षीय छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म का सनसनी खेज मामला सामने आया है। छात्रा के स्कूल के ही चार नाबालिग छात्रों ने उसे नशीला लड्डू खिलाकर पहले बेहोश किया। फिर एक साथी के घर में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म किया और घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के गर्भवती होने के बाद इस घटना की जानकारी परिजनों को हुई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, लार थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी कस्बे के ही एक स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा है। छात्रा की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि बीते नवंबर माह में उसकी बेटी के स्कूल के ही चार लड़कों ने नशीला लड्डू खिलाकर उसे बेहोश किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 31 जनवरी को पेट दर्द की शिकायत के बाद छात्रा का अल्ट्रासाउंड कराया तो लड़की दो माह की गर्भवती निकली। परिजनों ने लड़की से जब इस बारे में छात्रा से पूछताछ की तो लड़की ने पूरी बात बताई। पीड़िता ने भी बताया कि आरोपियों ने घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बता दें, इस घटना के बाद बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की एंटी रोमियो सेल है। फिर स्कूल के अंदर एक नाबालिक छात्रा के साथ इस तरह की घटना सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button