दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन

18 गांव के लोगों ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

मोदीनगर/गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे (डीएमई) पर निर्माणाधीन गोल चक्कर के निकट तलहैटा गांव में भाकियू किसान यूनियन के बैनर तले चल रहा किसानों का धरना 24वें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने अर्धनग्न होकर डीएमई पर पैदल यात्रा निकाली और धरना दिया।
एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। यहां पर उतार-चढ़ाव के लिए रास्ता नहीं दिये जाने को लेकर रोष जाहिर किया। मांग पूरी नहीं होने पर आगामी पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने की किसानों ने चेतावनी दी। इस आंदोलन में तलहैटा, मुरादाबाद, सैदपुर, चुड़ियाला, भंडौला, डीलना, हुसैनपुर समेत 18 गांवों के किसान हिस्सा ले रहे हैं।
24 दिन पहले यहां निर्माण कार्य को बंद कराया गया था। तभी से यहां टैंट लगाकर धरना जारी है। मंगलवार को धरनास्थल पर पंचायत की गई। जिसमें कहा कि 24 दिन से किसान सर्दी में धरने पर बैठे हैं, लेकिन एक भी अधिकारी ने उनके बीच आकर बात करने की जरूरत नहीं समझी।
इससे साफ है कि अधिकारी किसानों की मांग को लेकर गंभीर नहीं हैं। यदि यहां पर एक्सप्रेस-वे के उतार-चढ़ाव के लिए रास्ता दिया जाएगा तो क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान फैसला लिया गया कि मांग पूरी नहीं हुई तो 18 गांवों के किसान चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। इसके बाद सभी अर्धनग्न होकर पैदल ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे और धरना दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर धरने से उठाया। इस मौके पर कुलदीप त्यागी, दीपक, गौरव, उमेश, अरुण कुमार, सोनू, राजन, निशांत, मुन्नू, हर्ष, ईश्वर दयाल आदि उपस्थित रहे।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन, 18 गांव के लोगों  ने दी चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी - farmers protest dme seminaked march in  modinagar ...

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button