द‍िल्‍ली-बनारस जा रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, अब 4 नहीं 5 दिन रफ्तार भरेगी वंदे भारत

नई दिल्ली। वंदे भारत से सफर करने वालो के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है। बता दें, द‍िल्‍ली से बनारस चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब हफ्ते में चार नहीं बल्कि पांच दिन चलेगी. पहले ट्रेन को हफ्ते में चार द‍िन चलाया जाता था. यात्र‍ियों की और से बढ़ती हुई डिमांड को देखकर रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब हफ्ते में मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार पांच दिन चलेगी. यह ट्रैन दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।

वाराणसी से दिल्ली चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22435) अब मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी. यह बनारस से दिन में 3 बजे चलकर और रात 11 बजे तक दिल्ली पहुंचेगी।

नई दिल्ली से वाराणसी वाली वंदे भारत ट्रेन से जानें पर चेयर कार का किराया सिर्फ 850 रूपये से शुरू होता है। एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार का रेट अब 2400 रुपये के करीब है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button