लूट के मोबाइल का पैटर्न लॉक खोलने में बदमाश उलझा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। आरडीसी में शनिवार देर रात रेस्तरां से खाना खाकर निकल रहे युवक से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। रविवार को सिहानी गेट पुलिस को रोहन मोटर्स के पास चेकिंग के दौरान बाइक पर दो युवक दिखे।
संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और उनके पास मौजूद मोबाइल चेक किया। पुलिस ने एक युवक से मोबाइल मैं पैटर्न लॉक मिलने पर मोबाइल अनलॉक करने के लिए कहा। काफी प्रयास के बाद भी आरोपित मोबाइल का लॉक नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों दोनों आरोपित से पूछताछ की तब पता चला कि मोबाइल एक दिन पहले ही आरडीसी से लूटा गया है।
डीसीपी सिटी ज्ञानन्जय सिंह के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे आरडीसी में रेस्तरां से निकले कुशाग्र अग्रवाल से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। रविवार रात सिहानी गेट पुलिस रोहन मोटर्स के पास चेकिंग कर रही थी।
बिना नंबर की बाइक होने के कारण बाइक पर बैठे दो युवकों ने पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। युवकों के पास मिला मोबाइल लेकर पुलिस चेक करती, लेकिन पैटर्न लॉक लगा होने से पुलिसकर्मी ने उनसे कहा कि पैटर्न लॉक खोलकर दो। काफी प्रयास के बाद भी आरोपित लॉक नहीं खोल पाया।
इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तब पता चला कि शनिवार को आरडीसी से इन्हीं युवकों ने मोबाइल लूटा था। पकड़े गए आरोपित डासना निवासी सुहेल और तालिब हैं। दोनों आरोपितों ने 29 जनवरी को शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास से एक व्यक्ति से मोबाइल लूटा था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button