दिल्ली पुलिस पर मिर्ची स्प्रे छिड़कने के मामले पर एक्शन, दो एफआईआर दर्ज और अब तक 22 गिरफ्तार

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने किया पुलिस पर हमला

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 15 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पुलिसकर्मियों पर चिली स्प्रे से हमला करने और इंडिया गेट सर्कल जाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारी मौके पर ‘तुम कितने हिड़मा मारोगे, हर घर से हिड़मा निकलेगा’ के नारे लगा रहे हैं। दरअसल रविवार (23 नवंबर) को इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों का एक ग्रुप दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर प्रदर्शन करने पहुंचा था।
इस दौरान उन्होंने कुछ दिनों पहले मारे गए नक्सली माड़वी हिड़मा के समर्थन में पोस्टर दिखाए और इंडिया गेट सर्कल पर रोड जाम कर प्रदर्शन किया जिसके बाद जब पुलिस ने उनको हटाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर चिली स्प्रे से हमला किया।
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की और 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दो थानों में एफआईआर दर्ज की है, अभी तक 15 से ज्यादा गिरफ्तार हुए है। कर्तव्यपथ थाने कुछ प्रदर्शनकारियों को अरेस्ट किया है जिन पर बीएनएस की धारा 74, 79, 105(2), 132, 221, 223, 6 (2) दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी एफआईआर संसद मार्ग थाने में दर्ज की गई है जिसमे अन्य प्रदर्शनकारी अरेस्ट हैं। इन पर बीएनएस की धारा 223ए, 132,221, 121 ए, 126 (2), 3 (5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता में अभी भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। राजधानी में लगातार 11वें दिन भी एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है। सीपीसीबी के मुताबिक, सुबह नौ बजे एक्यूआई 396 दर्ज किया गया जबकि स्विस एप आइक्यू एयर ने 418 यानी ‘गंभीर’ श्रेणी में रिकॉर्ड किया।

Delhi Protest

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button