सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को मिलेंगे 25 करोड़ रुपये

लखनऊ/एजेंसी। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले को 25 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि है, ‘मैंने चार लोगों को गोली मारने के लिए तैयार किया है।’ उन्होंने साफ कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर कलम करने वाले व्यक्ति को वह विधिक सहायता भी प्रदान करेंगे।
उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को जो गोली मारेगा मैं उसको 25 करोड़ रुपये का इनाम दूंगा। ये पैसे उसके घर भिजवा दूंगा और उसकी विधि सहायता करूंगा क्योंकि इसने सभी हदें पार कर दी हैं। अब इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद भी अगर इसको कोई गोली नहीं मारता है तो जरूरत पड़ेगी तो मैं स्वयं इसको गोली मारूंगा।
आपको बता दें कि इस बयान के पहले उन्होंने जिन्ना और स्वामी प्रसाद मौर्य के पोस्टर जलाए। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि देश का विभाजन करने वाला राक्षस मोहम्मद अली जिन्ना का हमने पुतला जलाया और जिन्ना पुत्र सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का भी पुतला जलाया, क्योंकि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जो कहा वो सही नहीं है। मौर्य ने कहा कि देश के विभाजन का जिम्मेदार जिन्ना नहीं बल्कि हिंदू महासभा और वीर सावरकर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button